दहेज हत्या के आरोप में 02 अभियुक्त गिरफ्तार

0
328

दहेज हत्या के आरोप में 02 अभियुक्त गिरफ्तार

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के द्वारा अपराध पर अंकुश एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जनपद गोरखपुर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी गोला गोरखपुर के निर्देशन में थाना बड़हलगंज की पुलिस टीम ने दहेज हत्या के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 268/2022 धारा 498ए,304बी भा0द0वि0 व 3/4 डी.पी.एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तगण संगद प्रजापति पुत्र श्री राम प्रजापति निवासी नेवादा, श्रीराम प्रजापति पुत्र स्वर्गीय सोमन प्रजापति निवासी नेवादा थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर को तरैना पुल के पास से हिरासत में ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here