गोरखपुर में सब्जी विक्रेता की गोली मारकर हत्या

0
345

गोरखपुर में सब्जी विक्रेता की गोली मारकर हत्या

गांव में मचा कोहराम

बडहलगंज थाना क्षेत्र की घटना

अपराध संवाददाता
गोरखपुर। बड़हलगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक सब्जी विक्रेता राजेंद्र दुबे उम्र 48 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह क्या है या अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के बाद राजेंद्र दुबे के गांव शनिचरा में कोहराम मच गया।
राजेंद्र गांव में घूमकर सब्जी बेचने का काम करते थे। शुक्रवार सुबह सब्जी लेते हुए गांव में पहुंचे थे तभी बाइक सवार बदमाश आए और गोली मारकर फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह सवा नौ बजे वे बड़हलगंज सब्जी मंडी से सब्जी लेकर गांव जा रहे थे। अभी वे मुहालजलकर खैरवा गांव के पास पहुंचे थे कि बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनके सीने में लगकर आरपार हो गई। जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद कछार क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। हत्याकांड मे जमीनी विवाद की आशंका व्यक्त किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here