जुमे की नमाज के बाद देश मे पूरब से पश्चिम तक हिंसा, रांची में एक की मौत

0
378

जुमे की नमाज के बाद देश मे पूरब से पश्चिम तक हिंसा, रांची में एक की मौत

हावड़ा में पथराव, बमबारी व भाजपा कार्यालय को फूंका, जगह जगह लगे मजहवी नारे

रांची में ssp सहित कई पुलिस कर्मी घायल

विहार में मंत्री फसे, सुरक्षा कर्मियों ने बचाया

डेक्स
नई दिल्ली। बीते दिनों पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के विरोध और भाजपा से निलंबित नुपुर शर्मा व निष्कासित नवीन जिंदल की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को नमाज के बाद देशभर में मुस्लिम संगठन सड़क पर उतर कर हिंसक रूप अपनाये। रांची में जहां एक की मौत हो गई वहीं पश्चिमी बंगाल के हावड़ा में भाजपा के दो कार्यालयों को आग के हवाले कर दिया। इसी तरह उत्तर प्रदेश में उग्र प्रदर्शन से अराजकता का माहौल रहा। उप्र के लखनऊ, मुरादाबाद, सहारनपुर में जमकर बवाल किया गया।

प्रयागराज में उपद्रवियों ने पीएसी की एक गाड़ी फूंकने की कोशिश की। देवबंद में पुलिस को स्थिति संभालने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। दिल्ली में जामा मस्जिद के बाहर भड़काऊ मजहवी नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया।
आज मुस्लिम संगठनों ने सबसे ज्यादा हिंसक प्रदर्शन झारखंड की राजधानी रांची में किया। एसएसपी सहित कई पुलिसवाले घायल हो गए। उपद्रवियों की पत्थरबाजी से एसएसपी का हेलमट टूट गया। यहां एक उपद्रवी की मौत भी हो गई। रांची में ही बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन पर भी उपद्रवियों ने हमला कर दिया। उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई है। पुलिस ने उन्हें किसी तरह निकाला। कोलकाता में भी उपद्रवियों ने जमकर बवाल काटा। जुमे की नमाज के बाद मस्जिदों से निकलकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। कोलकाता में धर्मतल्ला से लेकर पार्क स्ट्रीट और पार्क सर्कस में विरोध प्रदर्शन किया गया। हावड़ा में पथराव से लेकर बम तक फेंके गए। प्रदर्शनकारियों ने कोलकाता से सटे हावड़ा में भाजपा के कार्यालयों को आग के हवाले कर दिया।
हावड़ा में बमबारी पथराव, दो भाजपा कार्यालयों को फूंका- मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बंगाल में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भारी विरोध प्रदर्शन किया। नमाज के बाद पत्थरबाजी तथा बमबाजी किये। प्रदर्शनकारियों ने राजधानी कोलकाता से सटे हावड़ा में भाजपा के कार्यालयों को भी निशाना बनाया। पार्टी ने दावा किया कि हावड़ा के उलबेड़िया में जिला भाजपा कार्यालय एवं पांचला स्थित कार्यालय पर उग्र प्रदर्शनकारियों ने हमला कर जमकर तोडफ़ोड़ की और उसे आग के हवाले कर दिया। आगजनी में दोनों कार्यालयों को भारी नुकसान पहुंचा है।

उप्र में पुलिस में झड़प, आगजनी– प्रयागराज, सहारनपुर, देवबंद, हाथरस और अंबेडकरनगर में हिंसक प्रदर्शन हुए। प्रयागराज के अटाला इलाके में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम पक्ष के लोगों ने पथराव किया, जिसमें कई लोगों को चोटें आईं। आक्रोशित भीड़ ने एक दुकान और बाइक में आग लगाने के साथ ही पीएसी के ट्रक में भी आग लगाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आग को काबू में किया। पथराव में आइजी व एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। हाथरस के कस्बा पुरदिलनगर में पुलिस पर भीड़ ने पथराव किया। अनुमति के बिना विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी पर आठ हिरासत में लिये गये।अंबेडकरनगर के तलवापार में नमाज के बाद पुलिस पर पथराव। दर्जनभर लोग गिरफ्तार। लखनऊ में टीले वाली मस्जिद में जुटे प्रदर्शनकारियों को पुलिस अधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई की बात कहकर वहां से रवाना किया। सहारनपुर में पुलिस ने भीड़ को वापस किया तो लोगों ने कई दुकानों पर पथराव कर दिया। 36 हिरासत में। फिरोजाबाद में मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में बाजार नहीं खुले। कासगंज के कुछ इलाकों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे। गोरखपुर में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में मुस्लिम दुकानदारो ने दुकाने बन्द रखी।
दिल्ली में जामा मस्जिद से निकले नमाजियों ने लगाए भड़काऊ नारे- जुमे की नमाज के बाद माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई। दोपहर में नमाज के बाद पुरानी दिल्ली स्थित जामा मस्जिद से निकले कुछ नमाजियों ने भड़काऊ नारे लगाकर लोगों को उकसाने की कोशिश की। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने प्रदर्शन से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता कि किन लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। उन्हें यह जानकारी भी नहीं थी कि यहां प्रदर्शन होने वाला है। जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन में आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमएआइ) के लोगों के होने की चर्चा से उन्होंने अनभिज्ञता जताई।
पंजाब में प्रदर्शन- मुस्लिम समुदाय ने जुमे की नमाज के बाद विभिन्न जिलों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने रोष मार्च निकाला। प्रशासन को मांगपत्र सौंपकर नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल की गिरफ्तारी की मांग की।
बिहार में प्रदर्शन- विभिन्न जिलों में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। पटना में जुमे की नमाज के बाद जुलूस निकालने की अनुमति प्रशासन से नहीं मिली। आरा में गोपाली चौक के पास 10 से 12 हजार मुस्लिम सड़क पर उतर आए और रास्ता जाम कर दिया। प्रशासन को इसकी सूचना नहीं दी गई। नमाज के समय से ही दुकानें बंद कर दी गईं थीं। प्रदर्शन का निर्देश जामा मस्जिद से मिलने की बात कही जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here