सरयू नदी में स्न्नान करने गए दो सगे भाई की डूबने से मौत
उजड़ गया बंश बहादुर का कुनबा
ब्रिज नाथ तिवारी
गोरखपुर। गोला बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नेवादा निवासी बंश बहादुर यादव के दो पुत्र शुभम (22) व शिवम (20 वर्ष) रविवार को बारा नगर सरयू नदी घाट पर स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार स्न्नान करते समय एक का पैर फिसला। दूसरा उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा कि दोनों लड़के साथ मे डूब गए। अगल बगल स्नान कर रहे लोगो मे कोहराम मच गया ।
घटना की सूचना मुकामी पुलिस को दी गयी। गोला पुलिस घटना स्थल पर पहुच कर डूबे हुए लड़को को खोजने का कार्य शुरू कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक लड़को का पता नही चल पाया है।
प्राप्त बिबरण के अनुसार ग्राम नेवादा के पूर्व प्रधान बंश बहादुर यादव रविवार को पूरे परिवार के साथ बारा नगर कालिका माता के स्थान पर कड़ाही चढ़ाने गए थे। बंश बहादुर यादव के दोनों लड़के शुभम व शिवम तथा उनके रिश्तेदार का एक लड़का तीनो नदी स्न्नान करने पहुचे ।शुभम व शिवम दोनों साथ मे नदी में स्न्नान के लिए बढ़े कि एक का पैर फिसल गया। दूसरा भाई बचाने के लिए आगे बढ़ा कि दोनों नदी में चले गए। दोनों को डूबता देख रिस्तेदार का लड़का बचाने के लिए कोशिश किया लेकिन उसे वापस होना पड़ा। शुभम व शिवम दोनों नदी के आगोश में चले गए । बताते चले कि बंशबहादूर के दो ही लड़के थे। दोनों नदी के आगोश में आ गए। परिवार में कोहराम मच गया। गांव पर खबर पहुची। गाँव से लोग नदी घाट पर उमड़ पड़े। सूचना पर गोला पुलिस मौके पर पहुची है। लड़को की तलाश जारी है ।समाचार लिखे जाने तक शव का पता नही चल पाया है।