सबका मूल सनातन- चंद्रशेखर

0
353

सबका मूल सनातन- चंद्रशेखर

गोरखपुर। देश में विभिन्न जगहों पर भिन्न भिन्न संस्कृति एवं भिन्न-भिन्न व्यवस्थाएं हैं। किंतु सबका मूल सनातन ही है। हमें इसे आत्मसात करने की जरूरत है। उक्त बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संपर्क प्रमुख चंद्रशेखर पांडेय ने कही।


संस्कृति पब्लिक स्कूल में दुर्गा वाहिनी के प्रशिक्षण वर्ग के चौथे दिन बोलते हुए श्री पाडेय ने कहा कि अनेकता में भी एकता समेटे हुए हमारी सनातन संस्कृति है। इस संस्कृति की उदारता एवं सहिष्णुता के कारण विकसित होने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में जीवन के ऐहिक व पारलौकिक दोनों पहलुओं से धर्म को संबद्ध किया गया है।
वर्ग के संबंध में जानकारी देते हुए दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजिका वंदना ने बताया की वर्ग के दौरान बहनों को भारतीय संस्कृति से अवगत कराने के साथ ही सुरक्षा व आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
व्यवस्था के क्रम में प्रांत संगठन मंत्री परमेश्वर कुमार, प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख विश्व प्रताप सिंह, प्रांत कोषाध्यक्ष डॉक्टर आरपी शुक्ला, प्रांत बजरंग दल संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी, सूर्यनाथ सिंह, डॉ डीके सिंह, सगुण श्रीवास्तव गगन आदि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here