कन्याकुमारी से महज 50 किमी दूर मानसून
आगामी 2 से 3 दिनों में भारत में दस्तक देगा
पूर्वी उत्तर प्रदेश में दो से तीन दिन पूर्व आएगा मानसून
ख़रीब की फसलों के लिए अनुकूल रहेगा वर्षा
अभयानन्द त्रिपाठी
नई दिल्ली। तपती धूप उमस से जल्द ही सभी को राहत मिलने वाला है। भारत में इस वर्ष मानसून अपने निर्धारित अवधि 1 जून से पूर्व दस्तक दे सकता है। फिलहाल मानसून अभी भारत के कन्याकुमारी से महज लगभग 50 किलोमीटर दूर हिंद महासागर में है। जो आगामी 2 से 3 दिनों में भारत में अपना राहत पूर्ण दस्तक देकर सभी को खुशियों का सौगात देने वाला है।
केंद्रीय मौसम वैज्ञानिक डॉ सफीक अहमद ने बताया कि भारत में प्रत्येक वर्ष मानसून 1 जून से 7 जून तक अपना दस्तक कन्याकुमारी में दे देता है। लेकिन इस वर्ष मानसून 31 मई से लेकर 1 जून तक अपना दस्तक देने वाला है। वर्तमान समय में मानसून कन्याकुमारी से लगभग 50 किलो मीटर दूर हिंद महासागर के वायुमंडल में अपना डेरा डाला हुआ है। उन्होंने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून लगभग 2 से 3 दिन पूर्व 18 से 21 जून तक अपना दस्तक देगा। इस वर्ष बरसात अपने औसत के अनुरूप होगा। जो खरीफ की फसलों के लिए अनुकूल होगा।
उन्होंने बताया कि अभी तक के प्राप्त सूचनाओं के आधार पर मानसून जून जुलाई-अगस्त माह में औसत स्थिति में रहने की उम्मीद दिख रहा है। सितंबर माह में बरसात थोड़ी प्रभावित होने की उम्मीद है, जो आगे के परिस्थितियों के अनुरूप बदलने की भी संभावना है। उन्होंने बताया कि चालू सीजन 2022 में वास्ता अपने कुल औसत ग्राफ के समकक्ष रहने की उम्मीद है।