पुर्दिलपुर वार्ड में लगाया गया कैम्प

0
331

पुर्दिलपुर वार्ड में लगाया गया कैम्प

जन समस्याओं की हुयी सुनवाई

नागरिकों के समस्याओं का समाधान कराना मेरी जिम्मेदारी- पार्षद मनु जायसवाल

सिटी रिपोर्टर
गोरखपुर। जिलाधिकारी विजय किरण आनंद के निर्देशों के क्रम में आज आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु कैंप आयोजित हुआ, जिसमें बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग, तहसील, समाज कल्याण विभाग, नगर निगम विभाग, जिला पूर्ति विभाग से संबंधित अधिकारीयो को नागरिकों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

कैम्प में अधिकतर समस्याएं पेंशन व राशन कार्ड से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए । कैम्प में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 12 वर्ष के ऊपर के लोगो को वैक्सीन भी लगाई गई । बिते दिनों डीएम विजय किरन आनंद के चौपाल कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद मनु जायसवाल ने वार्ड में आम जन समस्याओं के समाधान हेतु जिलाधिकारी से सभी विभागों के कैंप लगाने की मांग की थी। जिसपर तत्काल जिलाधिकारी ने शनिवार को कैंप लगाने हेतु निर्देशित किया था। इसी क्रम में आज सभी विभागों के अधिकारी कैंप लगा जनता की समस्याएं सुनी और जल्द से जल्द समाधान हेतु आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद मनु जायसवाल ने कहा कि नागरिकों की समस्या का समाधान कराया जाना हर जनप्रतिनिधि और अधिकारियों का प्रथम दायित्व होता है। आम लोगों को विभागो के चक्कर काट परेशान होने की कोई आवश्यकता न पड़े उनके लिए अधिकारीयो को क्षेत्र में रहना होगा। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आम नागरिकों के हित के लिए जो भी योजनाएं दी जा रही वह जन जन तक पहुंच सके। उसी उद्देश्य से कैम्प का आयोजन करवाया गया। कैंप में स्थानीय पार्षद मनु जयसवाल, राजस्व विभाग लेखपाल अजय प्रजापति, बिजली विभाग अवर अभियंता कैलाश प्रसाद, नगर निगम अवर अभियंता अवनीश भारती, पूर्ति निरीक्षक विशाल साहू, आपूर्ति लिपिक कृष्ण कुमार यादव, समाज कल्याण विभाग सुपरवाइजर अरुण कुमार गुप्ता , स्वास्थ्य विभाग रूबी राय, ANM रेनू सिंह, HW आशद राधि, विधवा पेंशन आफिस हरिकरन सिंह आदि अधिकारीयो स्टाफ के साथ साथ सैकड़ो की संख्या में नागरिक उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here