भाजपा के लिये गरीब कल्याण तथा राष्ट्रहित सर्वोपरि — जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर

0
341

भाजपा के लिये गरीब कल्याण तथा राष्ट्रहित सर्वोपरि — जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर

*तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर जिला का 24 अप्रैल से शुरु हुआ प्रशिक्षण वर्ग का 26 अप्रैल को समापन नवल्स पी.जी. कालेज गोरखपुर में हुआ। कुल पन्द्रह सत्रों में चलाये गये वर्ग में अलग-अलग विषयों पर वक्ताओं ने अपना विचार रखा।


प्रथम सत्र का उद्घाटन भाजपा प्रदेश मन्त्री त्रयम्बक त्रिपाठी ने किया। उन्होंने “भाजपा का इतिहास एवं विकास” विषय पर विस्तार से व्याख्यान दिया।

द्वितीय सत्र में देवेन्द्र यादव ने “बदली हुई परिस्थिति में भाजपा का दायित्व, भाजपा के वैशिष्टय की समझ” विषय पर अपना सम्बोधन प्रस्तुत किया। तृतीय सत्र में भाजपा के प्रदेश महामन्त्री एवं विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने वर्ग को सम्बोधित करते हुए “2014 के बाद आया युगान्तकारी परिवर्तन पैराडाइम शिफ्ट” विषय पर अपना विचार व्यक्त किया।
चतुर्थ सत्र में गोरक्ष प्रान्त प्रचारक सुभाष ने “हमारा विचार परिवार” विषय पर अपना श्रेष्ठ व्याख्यान प्रस्तुत कर देश सेवा में संघ परिवार की भूमिका से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।
पंचम सत्र में पूर्व बेसिक शिक्षा मन्त्री डा० सतीश चन्द्र द्विवेदी ने “भारत की मुख्य विचारधारा-हमारी विचारधारा” विषय को रखा। छठें सत्र में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष डा० धर्मेन्द्र सिंह ने “संगठन संरचना में हमारी भूमिका” विषय पर कार्यकर्ताओं को दायित्वबोध कराया।
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी सांसद राधामोहन सिंह ने “पिछले छह वर्षों में अन्त्योदयी पहल” विषय पर सातवें सत्र को सम्बोधित किया।
आठवें सत्र को विनोद राय, नौंवे सत्र को पूर्व एमएलसी विनोद पाण्डेय, दसवें सत्र को डा बच्चा पाण्डेय नवीन, ग्यारहवें में रवि तिवारी, बारहवें में डा० पंकज सिंह, तेरहवें सत्र को जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, चौदहवें सत्र को जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह और समापन सत्र को पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल ने सम्बोधित किया।
जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, हमारे कार्यकर्ता आम कार्यकर्ता नहीं होते हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से राष्ट्रवाद, एकात्म-मानववाद का भाव एवं अन्त्योदय की संकल्पना को साकार करने की शिक्षा दी जाती है। हमारे कार्यकर्ता पूर्ण रूप से प्रशिक्षित होते हैं, घोर विपदा में भी मानव-कल्याण का भाव, समाज में समन्वय स्थापित करने का कौशल कूट-कूट कर भरा होता है। कोरोना काल में कार्यकर्ताओं का सहयोग इसका प्रमाण है।
वर्ग का संचालन क्रमशः भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ल, हरिकेश राम त्रिपाठी, शेषमणि त्रिपाठी, जगदीश चौरसिया, संजय सिंह, जिला महामन्त्री सबल सिंह पालीवाल, डा. आरडी सिंह, ब्रह्मा नन्द शुक्ल, राजाराम कन्नौजिया, जिला मन्त्री समरजीत पासवान, नरेन्द्र सिंह ने किया।
प्रशिक्षण वर्ग में वर्ग प्रमुख पूर्व विधायक बेचन राम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना सिंह, विधायक गण- ई० सरवन निषाद, प्रदीप शुक्ल, महेन्द्र पाल सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, श्रीराम चौहान, प्रदेश अनुसाशन समिति के सदस्य रामजियावन मौर्य, क्षेत्रीय मन्त्री जनार्दन तिवारी, नवल्स एकेडमी के प्रबन्धक संजयन त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष चन्द्रबाला श्रीवास्तव, छोटेलाल मौर्य, जिला मन्त्री डॉ. सदानन्द शर्मा, रामानन्द यादव, रामउजागिर शुक्ल, ओमप्रकाश धर द्विवेदी, मंजू सिंह, स्वतन्त्र सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंचला शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी के.एम.मझवार, अखिलानंद, नीरज दुबे, हरिकेश पासवान, कौलवास सिंह, उपेन्द्र गोंड़, शहंशाह आलम, विनय सिंह, इन्द्र कुमार निगम, सूरज निगम, रत्नेश पाण्डेय, राहुल जायसवाल, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक प्रमोद यादव, ब्लाक प्रमुख गण सहित अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here