तीन दिवसीय भाजपा का जिला प्रशिक्षण वर्ग 24 से

0
397

तीन दिवसीय भाजपा का जिला प्रशिक्षण वर्ग 24 से

गोरखपुर । आगामी 24, 25, 26 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी, गोरखपुर जिला का तीन दिवसीय “प्रशिक्षण वर्ग” नवल्स पी.जी. कॉलेज में प्रस्तावित है। उक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी के. एम. मझवार ने देते हुए बताया है कि कार्यक्रम की तैयारी बैठक नवल्स एकेडमी, कुसम्ही बाजार में भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को अन्तिम रूप देते हुए जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण वर्ग लगाकर प्रशिक्षित करती है। इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास, सामाजिक उत्तरदायित्व का बोध समेत क्षेत्र, प्रदेश व देश के विकास के प्रति सकारात्मक भूमिका का कुशल निर्वहन सिखाया जाता है।
उन्होंने कहा कि प्रथम दिन 24 अप्रैल को प्रदेश भाजपा मन्त्री त्रयम्बक त्रिपाठी उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करेंगे। तीन दिनों में कुल 15 सत्र आयोजित हैं, जिसमें क्षेत्र व प्रदेश स्तरीय नेताओं का विभिन्न विषयों पर उद्बोधन होगा।
बैठक में नवल्स एकेडमी के प्रबन्धक संजयन त्रिपाठी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गण- शेषमणि त्रिपाठी, मनोज कुमार शुक्ल, हरिकेश राम त्रिपाठी, जगदीश चौरसिया, जिला महामन्त्री गण- डा.आरडी सिंह, राजाराम कन्नौजिया, सबल सिंह पालीवाल, जिला मन्त्री समरजीत पासवान व स्वतन्त्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी के एम मझवार तथा भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राहुल जायसवाल उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here