अपने सचिवालय का निरीक्षण किये मत्स्य पालन मंत्री
जनकल्याणकारी पत्रावलियों का समय से निस्तारण का दिये निर्देश
मुख्य संवाददाता
लखनऊ। मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद ने आज अपने सचिवालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनकल्याणकारी पत्रावलियों को समय से निस्तारित करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सचिवालय स्थित मत्स्य विभाग का औचक निरीक्षण कर से विभाग में हड़कंप मच गया। निषाद ने सम्बंधित दस्तावेज़ों की जाँच किया। कर्मचारियों और अधिकारियों को सभी जनकार्यों को तय समय पर निपटाने के आदेश दिए।