भारती सिंह को रणबीर के सेहत की चिंता गिफ्ट में दिया प्रेसर कुकर

0
395

फीमेल कामेडी क्वीन भारती सिंह ने नीतू कपूर को उपहार में दिया कुकर

नई दिल्ली। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने बीते 14 अप्रैल को शादी कर ली है। नीतू सिंह कपूर एक टीवी रियलिटी शो के सेट पर पहुंची है, जहां फीमेल कमेड़ी क्वीन भारती सिंह ने नीतू को उपहार में कुकर दिया है। इस पर नव सासु माँ नीतू चौक गयी और बोली ने यह उनकी बहुरानी के किचन में काम आएगा।

नीतू सिंह हुनरबाज: देश की शान रियलिटी शो में बतौर जज नजर आ रही है। वह शो के फिनाले में आलिया भट्ट के गाने ढोलीडा पर डांस करती नजर आएंगी। वह गाने का हुक स्टेप करते नजर आयी। उनके साथ करन जौहर भी डांस किये।
भारती सिंह ने कहा कि वह रणबीर कपूर की शादी में भाग लेना चाहती थी। बेटे को जन्म देने के कारण वह भाग नहीं ले पाई। इस पर नीतू कपूर उनसे कहती हैं कि उन्होंने उन्हें शादी में मिस किया। इसपर भारती सिंह कहती हैं कि वह रणबीर कपूर के लिए शादी का उपहार लाई है। जब नीतू कपूर उपहार खोलकर देखती हैं तो वह एक प्रेशर कुकर होता है। वह चौंक जाती है और कहती है, ‘प्रेशर कुकर? यह मैं अपनी बहुरानी को दे दूंगी। उसको बहुत काम आएगा उसके किचन में।’ इसपर भारती सिंह कहती है, ‘हमने शादी की तस्वीरें देखी और रणबीर कपूर बहुत पतले लग रहे हैं। इसमें आलिया भट्ट उन्हें अच्छा खाना बनाकर खिलाएंगी।’ इसके बाद वहां पर उपस्थित सभी लोग हंसने लगते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here