शिवपाल सिंह यादव बेटे तथा हजारों समर्थकों के साथ भाजपा में होगें शामिल

0
380

शिवपाल सिंह यादव बेटे तथा हजारों समर्थकों के साथ भाजपा में होगें शामिल  समाजवादी कुनबे में बिखराव

अपर्णा के बाद चाचा शिवपाल चले भाजपा का दामन थामने भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय पर आगामी 19 अप्रैल को शिवपाल लेंगे सदस्यता

लखनऊ। समाजवादी कुनबे में लगातार बिखराव हो रहा है। समाजवादी कुनबे पर परिवारवाद का आरोप लग रहा है जिसके कारण कुनबे में बिखराव जारी है। उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद से ही समाजवादी पार्टी में उपेक्षित महसूस कर रहे शिवपाल सिंह यादव ने अपनी अलग पार्टी भी बना लिये लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के सिंबल पर विधायक बनने वाले खांटी नेता अब अपने बेटे व समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में अपेक्षा महसूस करेंगे।

सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद अब मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। शिवपाल अपने पुत्र आदित्य यादव और हजारों समर्थकों के साथ नई दिल्ली भाजपा मुख्यालय पर 19 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रभारी की मौजूदगी सदस्यता लेंगे।
इससे पहले शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की बैठक के अपनी सभी राज्य कार्य समितियों, राष्ट्रीय और राज्य कार्य प्रकोष्ठों और प्रवकतओं को भंग कर दिया है। उनके इस कदम को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे आने के बाद से ही अपने भतीजे और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराज बताए जा रहे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मुखिया शिवपाल यादव ने अब जंग का आगाज कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here