CM योगी ने MLC पद से इस्तीफा दिया
2022 के आम चुनाव में MLA निर्वाचित होने के बाद दिया त्याग पत्र
लखनऊ। सीएम योगी 2022 के आम चुनाव में गोरखपुर शहर विधनसभा सीट से विधायक चुने जाने के बाद आज MLC पद से त्याग पत्र दे दिया है। योगी आगामी 25 मार्च को सीएम पद की फिर एक बार शपथ लेंगे।
पहली बार कार्यकारी सीएम ने विधानसभा चुनाव लड़ा और एक ऐतिहासिक जीत दर्ज़ की। अपने पहले कार्यकाल में सीएम विधान परिषद् के सदस्य थे लेकिन इस बार सीधे जनता से चुने हुए विधायक के तौर पर विधान सभा के सदस्य हैं।
गौरततब है कि 24 मार्च को लखनऊ में विधायक दल की बैठक होनी है जहाँ पर आधिकारिक तौर से सीएम का चेहरा विधायको द्वारा चुना जायेगा। एक लम्बे अंतराल बाद ये देखा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री विधानसभा का सदस्य है जिसे जनता ने सीधे चुनकर भेजा है।
सीएम का शपथ ग्रहण कार्यक्रम 25 मार्च शाम 4 बजे होगा जिसको भव्य बनाने के लिए भाजपा जुटी है। लखनऊ के अटल विहारी बाजपेयी इकाना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ये शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। शपथ ग्रहण में करीब 50 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की सम्भावना है।