उत्तराखंड में किस के सिर बधेंगा सेहरा

0
324

उत्तराखंड में किस के सिर बधेंगा सेहरा

★ मंथन में जुटी भाजपा

★ दौड़ में पुष्‍कर सिंह धामी आगे

★ धामी, रमेश पोखरियाल, अजय भट्ट, सतपाल महाराज, डॉ धन सिंह रावत की चर्चा तेज

उत्तराखंड। विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के बाद अब मुख्यमंत्री के नाम को लेकर घमासान मचा हुआ है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मुख्यमंत्री का चेहरा तय करने के लिए लगाता बैठते कर रहा है फिलहाल राजनैतिक सूत्रों की माने तो उत्तराखंड में कुल 5 नामों की चर्चा तेज है जिनमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट कैबिनेट मंत्री रहे सतपाल महाराज तथा डॉक्टर धन सिंह रावत के नामों की चर्चा तेज हो गई है।

भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व फिलहाल मुख्यमंत्री का चेहरा तय करने से पूर्व विधायकों के मन को भी टटोलने में लगा है जिसके लिए केंद्रीय नेतृत्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पीयूष गोयल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
सूत्रों की माने तो अपना चुनाव हारने के बावजूद कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फिर से पार्टी अवसर दे सकती है। बताया जाता है कि केंद्रीय नेतृत्व का मानना है कि बीते छह महीने के छोटे से कार्यकाल में धामी के योगदान को इसका आधार बनाया जा सकता है।
पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में एक-दो दिन में होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में धामी को ही कमान सौंपे जाने मांग रखी जा सकती है। उधर, मुख्यमंत्री दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। यद्यपि, अभी मुलाकात का कार्यक्रम निर्धारित नहीं हुआ है।
भाजपा ने चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल किया है, लेकिन चुनाव में पार्टी का चेहरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव हार गए। ऐसे में मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह प्रश्न राजनीतिक गलियारों में आग की तरह फैल रहा है।
मुख्यमंत्री पद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री रहे सतपाल महाराज, डा धन सिंह रावत के नाम भी चर्चा में चल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here