CM योगी अबतक 62 हजार मतों से आगे

0
364

जीत की बढ़त पर भाजपाइयों में जश्न

चिल्लूपार में पहलीबार कमल खिलने के कगार पर

गोरखपुर ( विनय शर्मा)। गोरखपुर जनपद में 9 विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। जनपद की 9 विधानसभा सीटों पर भाजपा की अप्रत्याशित बढ़त के कारण प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। शहर के मुख्य चौराहों जहां पर भाजपा के समर्थक जश्न के माहौल में डूब गए हैं तो वहीं पर गोरखनाथ मंदिर में एक साथ होली और दीपावली मनाई जा रही है।


कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज पटाखे जहां छोड़ रहे हैं तो वहीं पर लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाइयां देना शुरू कर दिए हैं। अबीर गुलाल उड़ाए भी जा रहे हैं। ढोल नगाड़ों की थाप पर भाजपा समर्थक और कार्यकर्ता झूम रहे हैं। जानकारी के अनुसार गोरखपुर शहर विधान सभा सीट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की सुभावती शुक्ला से लगभग 62 हजार मतों से आगे चल रहे हैं।

पूर्वी उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरी दुनिया में मशहूर चिल्लुपर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में पहली बार कमल खिलने जा रहा है। चिल्लूपार से भाजपा के प्रत्याशी पूर्व राज्य मंत्री राजेश त्रिपाठी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के प्रत्याशी निर्वतमान विधायक विनय शंकर तिवारी से लगभग 12000 मतों से आगे चल रहे हैं।
गौरतलब है कि बीते 5 वर्षों में विनय शंकर तिवारी उत्तर प्रदेश में ब्राम्हण बनाम क्षत्रिय के जातिगत राजनीति में ब्राह्मण चेहरा बनकर उभरे थे। जिन्हें चिल्लूपार के ब्राह्मणों ने एक सिरे से लगभग नकार दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here