मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मेजा विधान सभा क्षेत्र के सोरांव में जनसभा को संबोधित किया। प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए पार्टी प्रत्याशी नीलम करवरिया को वोट देने को कहा। कहा कि सरकार बनी तो इस बार हर घर के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने का प्रावधान किया जाएगा। भाजपा सरकार ने गत पांच साल में पांच लाख लोगों को नौकरी देने का कार्य किया है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अभी एक लाख छात्र-छात्राओं को टैबलेट दे रखा है। अब आगे सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटाप व टैबलेट देने का कार्य करेगें। सभा को भाजपा प्रत्याशी नीलम करवरिया, प्रयागराज की सांसद डॉ. रीता बहगुणा जोशी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रेमशंकर शुक्ल उर्फ मुन्नन, सुशील मिश्र, जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, अशोक सिंह, राम सेवक सिंह, कामेश्वर पटेल, शैलेश पांडेय, संजय केसरी, श्यामराज यादव, शेषनारायण करवरिया, गंगा प्रसाद मिश्र, चांद मुहम्मद चंदू, सक्षम करवरिया, कृष्णदास उर्फ नाथू गुप्ता सहित कई ने संबोधित कर भाजपा सरकार की उपलब्धियां बतलाई।